Friday, June 22, 2007

MERI TAMANNAA

कल देर रात तक क्यों मुझे जगाते रहे
मेरे दिल में हज़ारों ख़याल आते रहे
दिल हुआ तुम्हारे हाथ को चूम के किस्मत की लकीरें बदल दूं
दिल हुआ तुम्हारे साथ चाँद के मुल्क तक चल दूं

आँखों से आँसू बहने लगे यूँ लगा दबे पाओं आए तुम
दिल में रहने लगे फिर बेसबब आँख से आँसू क्यों बहे?
दिल क्या कहे कैसे कहे?
शाएेद तुम्हारे अल्फ़ाज़ में तुम्हे देखा
तुम्हारी आमद की ख़ुशी थी या शायद
तुम्हारे खोने से डर लगता था
अजीब रात थी मुझे सोने से डर लगता था
तुम्हारे सपानो के साथ जागना चाहता था
मैं सुबह की हक़ीक़तों से दूर भागना चाहता था
मैं तुम्हारे ख़यालों में रहना चाहता था
मैं बार बार तुम से कहना चाहता था
की मैं तुम से प्यार करता हूँ
तुम्हे ही लिखता हूँ तुम को ही पढ़ता हूँ
तुम ही कश्ती की तरह बहती हो
जब ये आँखें भारता हूँ
तुम कश्ती हो इसी लिए आज की रात बस रोना चाहता हूँ
ना रतज़गा चाहिए ना सोना चाहता हूँ
चँद लम्हों को मेरी हो जायो चँद लम्हों को तुम्हारा होना चाहता हूँ
अब तक तुम ने सुलझाई हैं ज़ुल्फ़ें अपनी
आज मैं वहाँ अंगुलियाँ पिरोना चाहता हूँ
आज इतनी ख़ुशी है दिल में की रोना चाहता हूँ
आज तुम्हे पाना चाहता हूँ आज ख़ुद को खोना चाहता हूँ
आज की रात बस एक बार आयोगी ना?
मैं खो जाना चाहता हूँ तुम मुझे छिपयोगी ना?
आज की रात बस एक बार मुझे अपना प्यार बतायोगी ना?
आज बस एक रात मुझे लोरियाँ गा के जगयोगी ना?
मैन तुम्हारी आवाज़ के साथ जागना चाहता हूँ
बस एक आज मुझे दे दो मैं हर कल से दूर भागना चाहता हूँ
तुम्हारे साथ क़यामत तक जागना चाहता हूँ
मैं तुम्हे तुम से माँगना चाहता हूँ
चँद लम्हों के लिए तुम्हे पाना चाहता हूँ
एक बार तुम्हारी बाहों में आना चाहता हूँ
एक बार तुम्हे अपना बनाना चाहता हूँ
बहुत कुछ तुम से पूछना चाहता हूँ
बहुत कुछ तुम्हे बताना चाहता हूँ

एक बार बस एक बार



-------------------------------------------------------

No comments: